Headlines

Demonstration:- स्वराज सेवा दल के दर्जन कार्यकर्ताओं का सीएम निकासीद्वारा पर धरना-प्रदर्शन प्रदर्शन

देहरादून -स्वराज सेवा दल के दर्जन भरकर कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार नगर निगम में 58 करोड रुपए के भ्रष्टाचार के विरोध में सचिवालय पर प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे तो पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मुख्यमंत्री गेट के सामने की सड़क पर रोक दिया।

स्वराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं वहीं पर धरना -प्रदर्शन शुरू कर दिया वही प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए जहां पुलिसकर्मी मौजूद हैं । तो महिला प्रदर्शन कार्यों को रोकने के लिए केवल एक महिला सब इंस्पेक्टर ही मौजद है।

जबकि स्वराज दल के कार्यकर्ता जहां प्रदर्शन कर रहे हैं उसके ठीक सामने मुख्यमंत्री का निकासी द्वार भी है ऐसे में अगर कोई  घटना होती है तो महिलाओं को रोकने के लिए महिला पुलिस कर्मी नहीं है।

ये भी पढ़ें:   Release :- सीएम धामी ने ‘सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका’ का विमोचन किया 

दल के अध्यक्ष रमेश जोशी ने बताया कि यह प्रकरण न केवल भ्रष्टाचार से संबंधित है बल्कि हनी ट्रैप जैसा भी है इस पूरे प्रकरण की ई डी और सीबीआई से जांच करवाई जाए तो इस जांच पर हजारों करोड रुपए का पर्दा फांस होगा।

दल के उपाध्यक्ष अजय मौर्य ने बताया कि एक प्रमाण पत्र बनाने में लोगों के जूते चप्पल घिस जाते हैं पटवारी हाथ नहीं आता लेकिन हरिद्वार कूड़े की जमीन जिसमें कूड़ा पड़ा रहता था जिसको कोई कौड़ियों के दाम भी नहीं।

लेता नगर निगम द्वारा 58 करोड रुपए की भूमि खरीदी गई संगठन मंत्री आतिश मिश्रा ने बताया कि एक ओ सी ने पटकथा लिखकर एक पटवारी के रिश्तेदारों को सेट किया और दूसरे उप जिलाधिकारी ने एक हफ्ते में 143 कर दी,

ये भी पढ़ें:   Uttarakhand Tour :- तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन

और नगर निगम आयुक्त ने कूड़े की जमीन 58 करोड रुपए में खरीद ली यह बिल्कुल हनी ट्रैप जैसा मामला है अगर इस प्रकरण की ई डी और सीबीआई से जांच नहीं कराई गई तो यह जांच क्लीन चिट हो जाएगी,

और जो इसके मुख्य सूत्रधार हैं दोष मुक्त हो जाएंगे और उनके प्रमोशन हो जाएंगे और आम जनता भ्रष्टाचारियों का शिकार होती रहेगी और प्रदेश लुटाता रहेगा इस पूरे प्रकरण की अगर सीबीआई ई डी से जांच नहीं की गई।

सिविल पुलिस द्वारा नहीं करवाई गई तो सुराज सेवा दत्त प्रदेश व्यापी आंदोलन करेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी सरकार व प्रशासन की होगी।

ये भी पढ़ें:   Paying Tribute :- राष्ट्रीय अध्यक्ष नबीन ने भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व बी सी खण्डूड़ी को श्रद्धासुमन अर्पित की

प्रदर्शन करने वालों में अजय मौर्या आतिश मिश्रा कमल धामी हिमांशु धामी रोहित सुरेंद्र मदन बहुगुणा आलम गीता ठाकुर अशोक कुमार मंजीत सिंह मनोज धीमान विजेंद्र शर्मा विजेंद्र कुणाल शिवम भगवान धापा कावेरी जोशी पूजा नेगी मोनिका रिकू लक्ष्मी दीवान सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *