Headlines

Dengue :- श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डेंगू मरीजों के लिए 50 बिस्तरों का डेंगू वार्ड आरक्षित

देहरादून – डेंगू की रोकथाम के लिए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल अलर्ट मोड पर आ गया है। अस्पताल ने डेंगू मरीजों के लिए 50 बैड का डेंगू वार्ड आरक्षित कर दिया है।

मरीजों की संख्या को देखते हुए बैड संख्या बढ़ाई जाएगी। इस सम्बन्ध में सभी आवश्यक तैयारियां की गई हैं। मेडिसिन विभाग के फिजीशियन डाॅ जसकरन बजाज को डेंगू नोडल अधिकारी बनाया गया है।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की इमरजेंसी और ब्लड बैंक को अलर्ट मोड पर रहने के दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। यह जानकारी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ अजय पंडिता ने दी।

ये भी पढ़ें:   Procedures:- विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ अजय पंडिता व चिकित्सा अधीक्षक डाॅ गौरव रतूड़ी ने अस्पताल के सभी वरिष्ठ अधिकारियों, नर्सिंग इंचार्ज, नर्सिंग स्टाफ, ब्लड बैंक व इमरजेंसी स्टाफ की बैठक ली।

उन्होंने सभी विभागों को बेहतर तालमेल व सामंजस्य बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।

डाॅ अजय पंडिता ने जानकारी दी कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डेंगू मरीजों के उपचार व अत्याधुनिक डेंगू टेस्ट की सुविधा उपलब्ध है। वर्तमान में 9 डेंगू पाॅजिटिव मरीज श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में उपचार ले रहे हैं।

डाॅ गौरव रतूड़ी ने जानकारी दी कि पिछले वर्ष श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने उत्तराखण्ड में सर्वाधिक डेंगू मरीजों को डेंगू उपचार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ये भी पढ़ें:   Review:- मंत्री बहुगुणा ने पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा करते

अस्पताल के ब्लड बैंक ने प्लेटलेट्स की हर सम्भव मांग को पूरा करने में महत्ती भूमिका निभाई। पिछले साल इमरजेंसी स्टाफ ने डेंगू इमरजेंसी मामलों के उपचार में सराहनीय योगदान दिया।

डाॅ मनोज गुप्ता, निदेशक, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज ने जानकारी दी कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल डेंगू मरीजों को बेहतर से बेहतर उपचार देने के लिए उपलब्ध है।

उन्हानें ने डेंगू के प्रति किसी भी भ्रांति या अफवाह से बचने की सलाह दी। उन्हानें कहा कि डेंगू का समुचित उपचार उपलब्ध है। तेज बुखार, तेज सिर दर्द, बदन दर्द, आंखों के पिछले भाग में दर्द,

ये भी पढ़ें:   Procedures:- विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री

शरीर पर लाल चकत्ते आना जैसे लक्ष्ण दिखाई देने पर तुरन्त चिकित्सकीय परामर्श लें। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज का कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग डेंगू के आंकड़ो का अध्ययन, संकलन एवम् रोगियों के उपचार में समन्वय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *