देहरादूनPain :- फुलेत, छमरौली की पगडंडी, खेत से निकल डीएम बंसल ने जाना आपदा प्रभावितों का दर्द Panchur Varta19 September 202519 September 202501 mins देहरादून 19 सितम्बर 2025। हेली का विकल्प छोड़ दुर्गम रास्तों से पैदल तथा सड़क मार्ग से सफर कर आपदा से हुए नुकसान का लिया जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी सविन बंसल। दोपहर के भोजन के समय ग्रामीणों के आग्रह पर जिलाधिकारी बंसल ने ग्रामीणों संग किया भोजन। जिलाधिकारी बंसल ने कहा कि सरकार,जिला प्रशासन हर हाल में प्रभावितों को दिया हर संभव सहायता का भरोसा। वहीं उबड़-खाबड़ रास्तों पर ढाई घंटे का पैदल सफर तय कर फुलेत, छमरोली, सिमयारी, सिल्ला, क्यारी, सिरोना, पहुंचकर डीएम ने सुनी जनता की समस्याएं। भूमि कटाव,फसल क्षति, भवन क्षति पशु हानि आकलन एवं मुआवजे के लिए तहसीलदार, ब्लॉक प्रभारी, कृषि एडीओ उद्यान,जेई लोनिवि, सिंचाई विभाग के अधिकारी क्षति का आंकलन व अंतिम व्यक्ति को मुआवजा वितरण करने तक मौके पर ही रहेंगे तैनात। लोनिवि के अधिकारियों को भवनों क्षति की टेक्निकल रिपोर्ट आज ही प्रस्तुत करने के दिए निर्देश। आपदा में मृतक एवं लापता लेबर का समुचित विवरण प्रस्तुत करने के एक्शन पीएमजीएसवाई को भी दिया निर्देश। फुलेत में दैवीय आपदा में मलबे से ब्लॉक खाले एवं पैदल रास्ते खोलने के लिए पीएमजीएसवाई को मौके पर ही धन की स्वीकृति आज से ही कार्य चालू करने के निर्देश। विद्यालयों से संबंधित समस्याओं के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी को क्षेत्र का दौरा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरकार के प्रथम रिस्पांडर के रूप में जनपद के सबसे दुर्गम आपदाग्रस्त क्षेत्र फुलेत पहुंचे डीएम। प्रशासन द्वारा हेली सेवा के माध्यम से पहुंचाई जा रही थी राशन रसद। जिला मुख्यालय से लगभग 40 किमी छमरौली तक दुर्गम रास्तों तथा छमरौली से लगभग 12 किमी पैदल रूट से प्रशासनिक अमले संग फुलेत पहुंचे डीएम। पैदल रूट नाप डीएम ले रहे थे आपदा से हुई क्षति का जायजा जनमानस की सुनी समस्याएं अधिकारियों को जनजीवन सामान्य बनाने के निर्देश। ग्राउंड जीरो पर प्रशासनिक अमले संग डटें रहें डीएम बंसल, पुलिया, पुल, सड़क, पगडंडी सब धुल गए आपदा में। गाढ, गदेरे, ढौंड,ढंगार पार कर डीएम पहुंचे आपदा प्रभावित परिवारों के पास हर संभव सहायता का दिलाया भरोसा। हर हाल में प्रभावितों के साथ खड़ी है सरकार; प्रशासन; युद्ध स्तर पर जनजीवन सामान्य बनाने के निर्देश। ये भी पढ़ें: Cabinet:- उत्तराखंड कैबिनेट बैठक: सचिव शैलेश बगौली ने दी 17 महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी Post navigation Previous: First Meeting :- मुख्यमंत्री धामी ने ली राज्य स्तरीय दिशा समिति की पहली बैठकNext: High Court :- उत्तराखंड में सांसद- विधायकों के आपराधिक मामलों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से मांगा जवाब Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Illegal Construction:-रेरा पोर्टल से जुड़ेगा मानचित्र स्वीकृति सिस्टम, अवैध निर्माण पर सख्ती के संकेत Panchur Varta1 May 20261 May 2026 0
Financial Assistance :- राजकीय शिशु सदन केदारपुरम, की दिवंगत संविदा कार्मिक की पुत्री को 25 हजार आर्थिक सहायता Panchur Varta1 May 20261 May 2026 0
Cabinet:- उत्तराखंड कैबिनेट बैठक: सचिव शैलेश बगौली ने दी 17 महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी Panchur Varta30 April 202630 April 2026 0
Determined:-नगर निगम की बोर्ड बैठक में किन्नरों द्वारा मांगे जाने वाली बधाई अधिकतम रु5100/- निर्धारित किया Panchur Varta29 April 202629 April 2026 0