Headlines

चोरी की योजना बनाते चार शातिर चोर पकड़े इनके कब्जे से पुलिस ने तमंचा, खुखरी, एटीएम कार्ड्स किए बरामद

सेलाकुई–  थाना सेलाकुई पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि खाटू श्याम मंदिर के पीछे एक वर्ना गाड़ी नंबर- HR 26 EU-2454 खडी है, जिसमें कुछ व्यक्ति बैठें है, जिनकी गतिविधियां संदिग्ध लग रही हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर खाटू श्याम मन्दिर के पीछे एक वर्ना गाड़ी खड़ी थी तथा पास में ही गन्ने के खेत से कुछ व्यक्तियों की आपस में बात करने की आवाज आ रही थी, जो सेलाकुई बाजार में ज्वेलरी शॉप तथा एटीएम में चोरी की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। मौके पर पुलिस ने इन व्यक्तियों को शक होने पर पकड़ लिया, जिनकी तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 01 तमंचा 12 बोर, 01 अवैध खुखरी, 03 कारतूस, आला नकब तथा अलग-अलग बैंकों के 34 एटीएम कार्ड बरामद हुये। बरामद एटीएम कार्डो के सम्बंध में पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने एटीएम कार्डो को अलग-अलग व्यक्तियों से ठगी कर प्राप्त करना बताया गया। अभियुक्त  के विरुद्ध थाना सेलाकुई में मु0अ0सं0- 05/24 , धारा 401 भादवि तथा 3/4/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। राहुल खान पुत्र खुर्शीद, निवासी मेहरौला थाना रोजकामऊ, जिला मेवात हरियाणा, उम्र 29 वर्ष,रिजवान पुत्र वारिस निवासी ग्राम डोज थाना सेक्टर 55, जिला फरीदाबाद, हरियाणा उम्र 22 वर्ष, नसीम अहमद पुत्र हजारुद्दीन निवासी ग्राम मेहरौला थाना रोजकामऊ, जिला मेवात, हरियाणा उम्र 32 वर्ष, तारिक हुसैन पुत्र हारून मेहरौला थाना रोजकामऊ, जिला मेवात हरियाणा उम्र 29 वर्ष, पूछताछ में अभियुक्त राहुल खान ने बताया कि वे सभी गिरोह के रूप में काम करते हुए एटीएम ठगी, चोरी तथा अन्य आपराधिक घटनाओं को अजांम देते है। अभियुक्त  दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान तथा अन्य प्रान्तों में भी एटीएम ठगी एंव अन्य आपराधिक घटनाओं को अजांम दिया गया है, जिसके सम्बंध में उनके विरूद्व सम्बन्धित राज्यों में धोखाधडी, आर्म्स एक्ट व अन्य आपराधिक घटनाओं के अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त राहुल खान व उसके सहयोगियों के विरूद्व राजस्थान में गैंगस्टर एक्ट के तहत भी अभियोग पंजीकृत है, जिसमें उक्त सभी अभियुक्त पूर्व में जेल जा चुके है। पुलिस द्वारा सम्बन्धित राज्यों से अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की विस्तृत जानकारी की जा रही है। पुलिस टीम में उ0नि0 शैंकी कुमार, थानाध्यक्ष सेलाकुई, उपनिरीक्षक रतन सिंह बिष्ट, थाना सेलाकुई, अपर उपनिरीक्षक सोहन सिंह, थाना सेलाकुई,कांस्टेबल बृजेश रावत,कांस्टेबल मुकेश कुमार और एसओजी टीम निरीक्षक मुकेश त्यागी, प्रभारी एसओजी ग्रामीण,उप निरीक्षक दीपक धारीवाल,कांस्टेबल नवीन कोहली,कांस्टेबल जितेंद्र शामिल रहे।

ये भी पढ़ें:   Action Warning:- नगर आयुक्त ने स्मार्ट सिटी पीआईयू सेल को दिए निर्देश, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *