Headlines

Holiday :- समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों में एक दिन का अवकाश घोषित

देहरादून- 30/जून/2025।

सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने जानकारी दी कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 30 जून, 2025 को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश का रेड अर्लट जारी किया गया है।

सचिव आपदा प्रबंधन ने बताया कि आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत प्रदेश के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों में 30 जून, 2025 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के शासकीय / गैर शासकीय एवं निजि स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र 30 जून, 2025 को बन्द रहेंगे।

ये भी पढ़ें:   Resentment :- रात में यूपीसीएल प्रबंध निदेशक का औचक निरीक्षण, विद्युत व्यवस्था पर जताई सख्त नाराजगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *