Headlines

Inauguration :- महापौर सौरभ थपलियाल ने शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट पार्क का लोकार्पण

देहरादून – नगर निगम महापौर सौरभ थपलियाल के सीमान्तर्गत नेहरू कॉलोनी में दो पार्को का लोकार्पण संपन्न किया गया। जिसमे नेहरू कॉलोनी में निवासरत शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट को श्रद्धांजलि स्वरूप मेजर चित्रेश बिष्ट पार्क को विकसित किए गया है।

पार्क में शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट को श्रदांजलि स्वरूप -अमर जवान स्मारक का निर्माण किया गया हैं। नेहरू कॉलोनी A ब्लॉक में भी नगर निगम द्वारा पार्क विकसित किए गया है,

पार्क हेतु अवस्थापना मद से प्राप्त अनुदान से बाउंड्री वाल मय ग्रिल ,बच्चो के लिए झूले ,बैठने हेतु बेंच ,फव्वरा ,फ़ूड क्योस्क,रेन शेल्टर ,पोल मय डेकोरेटिव लाइट्स आदि कार्य सम्मिलित कर पूर्ण किए गए है।

ये भी पढ़ें:   Courtesy Call:- पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने सीएम धामी से शिष्टाचार भेंट

पार्कों की कुल लागत 90 लाख हैं। पार्क के लोकार्पण समारोह में महापौर सौरभ थपलियाल ,रायपुर विधानसभा से विधायक उमेश शर्मा काउ ,नगर आयुक्त नमामी बंसल , पार्षद 56 -अमित भंडारी , पार्षद  57 विवेक कोठरी ,अभियंता रचना पायल ,सहायक अभियंता राजित कोटियाल,रमेश बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *