Headlines

Insane :-मानसिक रूप से विक्षिप्त आदमी एयर फोर्स ऑफिसर्स मेस के पास पेड़ से लटका मिला

 देहरादून  22 जून।

 देर रात कोतवाली डालनवाला को राजपुर रोड पर एयर फोर्स ऑफिसर्स मेस के पास एक व्यक्ति के नग्न अवस्था के सड़क किनारे पेड़ से लटके होने की सूचना मिली,

इस सूचना पर कोतवाली डालनवाला से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। मौके पर एयर फोर्स ऑफिसर्स मेस राजपुर रोड के पास सड़क किनारे एक पेड़ पर एक व्यक्ति गमछे से फंदा लगाकर लटका हुआ था,

जिसको पुलिस द्वारा नीचे उतार कर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित किया गया। मृतक के संबंध में आस पास के लोगो से जानकारी करने पर उनके द्वारा बताया गया कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था,

जो अक्सर केवल गमछा पहन कर नग्न अवस्था मे ही सड़क पर घूमता रहता था। घटना से पूर्व भी एक व्यक्ति द्वारा रात में मृतक को गमछा लपेटकर उस पेड़ के आस पास घूमते हुए देखा गया था।

आस पास के लोगो से पूछताछ व प्राथमिक जांच में प्रथमदृष्टया मृतक द्वारा स्वयं अपने गमछे को पेड़ पर बांधकर लटकना प्रतीत हो रहा है, पुलिस द्वारा घटना के सभी संभावित पहलुओं की विस्तृत जांच की जा रही है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है।

ये भी पढ़ें:   Awareness Chariot:- मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने को डीएम ने रवाना किए जागरूकता रथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *