देहरादूनInstruction :- नगर आयुक्त ने शहर की सौंदर्यता एवं जनसुविधा हेतु इंटरनेट एवं केबल तारों को सुव्यवस्थित किए जाने के दिए निर्देश Panchur Varta4 November 202501 mins देहरादून 04 नवम्बर 2025। नगर आयुक्त नमामी बंसल की अध्यक्षता में नगर निगम देहरादून परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें यू.पी.सी.एल., यातायात पुलिस, इंटरनेट ऑपरेटर एवं केबल ऑपरेटरों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में नगर आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि शहर की सुंदरता, यातायात सुगमता एवं नागरिकों की सुरक्षा/सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए नगर के प्रमुख मार्गों पर फैले हुए। अव्यवस्थित इंटरनेट एवं केबल तारों को तत्काल प्रभाव से सुव्यवस्थित किया जाए, यह भी स्पष्ट किया कि अनावश्यक एवं क्षतिग्रस्त तारों को हटाकर व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए ताकि शहर का सौंदर्य प्रभावित न हो। इसके अतिरिक्त नगर निगम के भूमि अनुभाग को निर्देशित किया गया कि वे शहर के विभिन्न क्षेत्रों की नियमित निगरानी करें, तथा चरणबद्ध तरीके से तारों की स्थिति का निरीक्षण करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। भूमि अनुभाग के अधिकारियों शीघ्र कार्रवाई किए हेतु निर्देश दिए गए कि यू.पी.सी.एल. एवं अन्य संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर यह डेटा एकत्र करे कि किन-किन ऑपरेटरों को किस-किस क्षेत्र में केबलिंग हेतु एन.ओ.सी. प्रदान की गई है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की अनियमितता या अव्यवस्था से बचा जा सके। नगर आयुक्त ने सभी विभागों एवं ऑपरेटरों को समन्वित रूप से कार्य करते हुए देहरादून को एक स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित शहर बनाने में सहयोग दें। ये भी पढ़ें: Action Warning:- नगर आयुक्त ने स्मार्ट सिटी पीआईयू सेल को दिए निर्देश, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी Post navigation Previous: Best wishes :-: सीएम धामी ने गुरूनानक जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीNext: Dubke’s party :- पूर्व सीएम हरदा ने दी गुड़ की कटक चाय, पिडांलु व आलू के डुबके की पार्टी Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Review:- मंत्री बहुगुणा ने पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा करते Panchur Varta29 September 202629 September 2026 0
Resentment :- रात में यूपीसीएल प्रबंध निदेशक का औचक निरीक्षण, विद्युत व्यवस्था पर जताई सख्त नाराजगी Panchur Varta28 September 2026 0
Action Warning:- नगर आयुक्त ने स्मार्ट सिटी पीआईयू सेल को दिए निर्देश, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी Panchur Varta28 September 202628 September 2026 0
Green Signal:-मुख्यमंत्री ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना Panchur Varta25 September 202625 September 2026 0