देहरादूनKanya Pujan :- मंत्री रेखा आर्या ने बालिका निकेतन में किया कन्या पूजन Panchur Varta1 October 20251 October 202501 min देहरादून 1 अक्टूबर 2025। केदारपुरम स्थित राजकीय बालिका निकेतन में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने नवरात्रि के पावन पर्व पर कन्याओं का कंजक पूजन किया। उन्होंने नन्हीं कन्याओं के चरण पखारकर उनका पूजन किया और उनके साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि कन्याओं में माँ दुर्गा का साक्षात् स्वरूप दिखाई देता है। उनके चरण पखारते ही उन्हें मन को अपार शांति मिला। उन्होंने कहा कि सच्ची दुर्गा पूजा यही है नारी शक्ति का सम्मान और बेटियों के प्रति स्नेह। इस अवसर पर उन्होंने बालिका निकेतन में स्थित स्पेशल एडॉप्शन एजेंसी की यूनिट का भी दौरा किया और नवजात बच्चों का हालचाल जाना। मंत्री ने माँ दुर्गा से प्रार्थना की कि सभी बेटियाँ सदैव सुखी, स्वस्थ एवं समृद्ध हों और समाज में नारी शक्ति का प्रकाश फैले। ये भी पढ़ें: Self-Enumeration :- उत्तराखण्ड में जनगणना-2027 का शुभारंभ राज्यपाल द्वारा स्व-गणना से हुई शुरुआत Post navigation Previous: Blessing :- अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वृद्ध महिला से आशीर्वाद लेते मुख्यमंत्री धामीNext: Heli services:- पिथौरागढ़-मुनस्यारी, हल्द्वानी-अल्मोड़ा हेली सेवाओं का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Clash :- डीएवी कॉलेज के छात्रसंघ समारोह में सीएम के निकलते ही डांस के दौरान छात्रों में हुई झड़प Panchur Varta11 April 202611 April 2026 0
Order :- लच्छीवाला टोल प्लाजा मंगलवार को रहेंगा फ़्री डीएम ने जारी किए आदेश Panchur Varta11 April 202611 April 2026 0
Digital Census :- डिजिटल जनगणना में उत्तराखंड ने बढ़ाया कदम सीएम धामी ने की जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना Panchur Varta11 April 202611 April 2026 0
Engraved :- फूल देई इलस्ट्रेशन वर्कशॉप में बच्चों ने पारंपरिक पर्व को चित्रों में उकेरा Panchur Varta11 April 202611 April 2026 0