Headlines

Need:-जैविक उत्पाद को लेकर और अधिक कार्य करने की आवश्यकता – जोशी

देहरादून, 22 जुलाई 2025।  कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से उत्तराखण्ड जैविक उत्पाद परिषद के प्रबंध निदेशक विनय कुमार ने बोर्ड द्वारा राज्य में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।

बैठक के दौरान प्रबंध निदेशक ने जैविक उत्पादों के प्रमाणीकरण, किसानों को जैविक खेती के प्रति जागरूक करने, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और विपणन की दिशा में बोर्ड द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

साथ ही उन्होंने बताया कि 23 जुलाई को वर्चुअल माध्यम से राष्ट्रीय सहकारी ऑर्गेनिक लिमिटेड और उत्तराखंड जैविक उत्पाद परिषद के साथ बैठक भी की जाएगी।

प्रबंध निदेशक ने बताया कि पिछले वर्ष एनसीओएल द्वारा उत्तराखण्ड के किसानों से 400 कुंटल जैविक पैडी क्रय किया गया था और इस वर्ष एक हजार कुंटल खरीद का टारगेट लिया दिया गया है।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने राज्य में जैविक खेती को प्रोत्साहित करने की दिशा में बोर्ड की भूमिका की सराहना की और कहा कि जैविक उत्पादों की मांग दिनों-दिन बढ़ रही है,

ऐसे में राज्य के किसानों को इसका लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जैविक उत्पाद को लेकर और अधिक कार्य करने की आवश्यकता है।

किसानों को जैविक बोर्ड के माध्यम से आ रही समस्याओं के समाधान हेतु एक ठोस और दीर्घकालिक कार्य योजना बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

मंत्री ने कहा कि किसानों को बेहतर सुविधाएं, प्रशिक्षण, विपणन एवं उचित मूल्य दिलाने के लिए सरकार कृतसंकल्प है।

ये भी पढ़ें:   Holiday Declared :- महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *