Headlines

Responsibility:- प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री अमरजीत सिंह को पंजाब प्रभारी के रूप में मिली जिम्मेदारी

देहरादून 28 अगस्त 2026।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संगठन राजेंद्र सिंह भंडारी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सोशल मीडिया,

एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म विभाग की चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत द्वारा विभिन्न राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों से संबंधित,

सोशल मीडिया गतिविधियों के समन्वय के लिए राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नियुक्ति पर सभी नवनियुक्त प्रभारियों एवं समन्वयकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

राजेंद्र सिंह भंडारी ने विशेष रूप से उत्तराखंड के लिए राष्ट्रीय समन्वयक संदीप गुप्ता और अक्षत सिंह को मिली जिम्मेदारी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी।

उन्होंने कहा कि दोनों नेता अपने अनुभव, परिश्रम और संगठनात्मक क्षमता के बल पर आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के पक्ष में प्रभावी भूमिका निभाएंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में योगदान देंगे।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म वर्तमान समय में राजनीतिक संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुके हैं।

ऐसे में अनुभवी और समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी मिलने से पार्टी की पहुंच और प्रभाव दोनों में वृद्धि होगी।

भंडारी ने इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री अमरजीत सिंह को पंजाब के वर्तमान प्रभारी के रूप में मिली जिम्मेदारी के लिए भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अमरजीत सिंह ने पूर्व में भी पंजाब में पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए समर्पण और कुशलता के साथ कार्य किया है।

उन्हें विश्वास है कि वह आगे भी अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता का उपयोग करते हुए कांग्रेस संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे।

राजेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की मजबूती और आगामी विधानसभा चुनावों में बेहतर प्रदर्शन के लिए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं समन्वयकों को उनकी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं हैं।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी जिम्मेदार पदाधिकारी संगठन को नई ऊर्जा देने के साथ-साथ पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

ये भी पढ़ें:   Winter Tourism:- उत्तराखण्ड में विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन सर्किटों को एक पैकेज के रूप में किया जाए विकसित - मुख्य सचिव 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *