Headlines

Review:- पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित

देहरादून – पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गयी है। बैठक में डा०बी०वी०आर०सी० पुरुषोत्तम, सचिव पशुपालन, उत्तराखण्ड शासन द्वारा विभागीय प्रगति का विवरण प्रस्तुत किया गया।

समीक्षा बैठक में मंत्री ने सचिव, पशुपालन एवं विभागीय अधिकारियों को निम्नलिखित निर्देश जारी किये जिनमें

विभागीय कियाकलापों का वृहद प्रचार प्रसार पर जोर दिया जाय, ताकि आम जनमानस को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो सके।

राज्य में आयोजित होने वाले वृहद मेले में विभागीय स्टॉल लगवाना सुनिश्चित किया जाय।

1962 मोबाइल पशुचिकित्सा वाहन द्वारा पशुपालकों को दी जा रही सेवाओं में कभी-कभी आम जनमानस को ठीक प्रकार से सेवा उपलब्ध नहीं हो रही है। 1962 मोबाइल पशुचिकित्सा वाहन सेवा प्रदाता का अनुश्रवण पर अधिक ध्यान दिया जाय।

ये भी पढ़ें:   Human Chain:- अंकिता भंडारी हत्याकांड: चौथी बरसी पर फिर उठे सवाल, न्याय की मांग को लेकर देहरादून में मानव श्रृंखला

प्रत्येक जिला पशुचिकित्सालय पर अल्ट्रासांउड की सुविधा मुहैया कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही प्रारम्भ की जाय।

पशुपालकों की आजीविका में सुधार एवं स्वरोजगार को बढ़ावा दिये जाने के उददेश्य से गोट वेली योजना में प्रत्येक वर्ष अवमुक्त की जाने वाली धनराशि रूपये 50 लाख को बढ़ाकर रूपये 75 लाख करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।

इस सम्बन्ध में अपेक्षा की गयी है कि योजना का लाभ अधिक से अधिक पशुपालकों को मिल सके तथा उनकी आजीविका में सुधार हो सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *