Headlines

Salary:-खुशखबरी 30 तारीख को मिलेगी सभी को तनख्वाह-सीएम

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर दीपावली पर्व के दृष्टिगत राज्य कर्मियों, पेंशन एवं पारिवारिक पेंशनरों को दीपावली से पूर्व वेतन एवं पेंशन भुगतान की स्वीकृति शासन द्वारा प्रदान की गयी है।

इस संबंध में अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सभी विभागाध्यक्षों, जिलाधिकारियों, निदेशक कोषागार पेंशन एवं हकदारी तथा सभी वरिष्ठ कोषाधिकारियों को संबोधित शासनादेश में स्पष्ट किया गया है,

कि 31 अक्टूबर 24 को दीपावली का त्यौहार होने के कारण समस्त राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं,

शहरी स्थानीय निकायों तथा कार्य प्रभारित कर्मचारियों को वेतन एवं उत्तराखण्ड के कोषागारों से पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों को माह अक्टूबर, 2024 का पेंशन/पारिवारिक पेंशन का भुगतान 30 अक्टूबर 24 से पूर्व किये जाने की स्वीकृति प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।

ये भी पढ़ें:   Free Online Coaching:- मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मिलेगी निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग

उन्होने सभी संबंधित से उपरोक्त निर्णय का तत्परता से अनुपालन सुनिश्चित करने की भी अपेक्षा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *