Headlines

Rescue :- चीड़वासा के पास गदेरे से एसडीआरएफ ने शव बरामद किया

रुद्रप्रयाग – देर रात पुलिस थाना सोनप्रयाग ने एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि चीड़वासा के पास गदेरे में एक शव दिखाई दे रहा है, जिसे निकालने को एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

इस सूचना पर एसडीआरएफ टीम के मुख्य आरक्षी महेश चंद के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर रात के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक विषम परिस्थितियों के बीच गदेरे से कल्पना दास उम्र 60 वर्ष पत्नी मधुसूदन दास निवासी साऊथ परगना दमदम पश्चिम बंगाल के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

ये भी पढ़ें:   By-Election:- देहरादून पंचायत उपचुनाव: आचार संहिता लागू, राजनीतिक गतिविधियों पर बढ़ी नजर

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *