Headlines

Transfers :- महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने डीबीटी किया वात्सल्य योजना का पैसा

देहरादून-1जून–  महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत लाभार्थियों को 3 करोड़ 23 लाख रुपए से ज्यादा की धनराशि जारी की।

कैंप कार्यालय पर धनराशि लाभार्थियों के खातों में डीबीटी करने के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इस योजना में प्रदेश सरकार 2020 से ही कोरोना महामारी से अपने अभिभावकों को खो देने वाले,

बेसहारा बच्चों को प्रति माह ₹3000 की सहायता राशि देती है। इस योजना के तहत मार्च 2025 तक का धन पहले ही जारी कर दिया गया था।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि अप्रैल में 5415 लाभार्थियों को कुल 1 करोड़ 62 लाख 45 हजार रुपए शनिवार को जारी किए गए हैं। जबकि मई महीने के लिए कुल 5358 लाभार्थियों के 1 करोड़ 60 लाख 74 हजार रुपए की धनराशि जारी की गई है।

ये भी पढ़ें:   Important Decision:- एमडीडीए व की 113वीं बोर्ड बैठक में अहम निर्णय

इस योजना के तहत लाभार्थी के 21 वर्ष के हो जाने या बालिका लाभार्थियों के विवाह या लाभार्थी के सेवायोजित हो जाने के बाद वह योजना से बाहर हो जाते हैं। इस अवसर पर सीपीओ अंजना गुप्ता और डिप्टी सीपीओ राजीव नयन आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Store Catalog PDF Download for WooCommerce WooCommerce Store Credit WooCommerce Storefront Powerpack WooCommerce Stripe External WooCommerce Stripe POS Terminal Connector WooCommerce Subscription Downloads WooCommerce Subscriptions WooCommerce Swatches Pro Plugin WooCommerce Tab Manager WooCommerce Table Rate Shipping