Headlines

Electrical System:- विकासनगर पहुंचे यूपीसीएल के एमडी प्रकाश चंद ध्यानी, विद्युत व्यवस्था का लिया जायजा

विकासनगर, 04 सितंबर 2026।

उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक प्रकाश चंद ध्यानी ने शुक्रवार को विकासनगर क्षेत्र का दौरा कर विद्युत व्यवस्था की समीक्षा की।

इस दौरान उन्होंने विकासनगर, सहसपुर, डाकपत्थर, ढकरानी और कुल्हाल क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति एवं वितरण नेटवर्क की स्थिति का निरीक्षण किया,

तथा अधिकारियों को उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

दौरे के दौरान प्रबंध निदेशक ने यूपीसीएल अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति,

वितरण व्यवस्था, ट्रांसफार्मरों की स्थिति और उपभोक्ताओं को दी जा रही सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए तथा उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में क्षेत्र में बढ़ती बिजली की मांग, वितरण नेटवर्क के विस्तार और भविष्य की आवश्यकताओं पर भी चर्चा की गई।

अधिकारियों ने प्रबंध निदेशक को स्थानीय स्तर पर सामने आ रही चुनौतियों और विद्युत व्यवस्था से जुड़ी विभिन्न आवश्यकताओं से अवगत कराया।

प्रबंध निदेशक प्रकाश चंद ध्यानी ने कहा कि यूपीसीएल लगातार विद्युत वितरण व्यवस्था के विस्तार और आधुनिकीकरण पर कार्य कर रहा है।

विभाग का उद्देश्य उपभोक्ताओं को निर्बाध, गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित बिजली उपलब्ध कराना है।

इसके लिए वितरण नेटवर्क को मजबूत करने के साथ-साथ विद्युत लाइनों और ट्रांसफार्मरों की नियमित निगरानी की जा रही है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्युत लाइनों, ट्रांसफार्मरों और अन्य उपकरणों का समय-समय पर निरीक्षण किया जाए,

ताकि किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या का समय रहते समाधान किया जा सके। साथ ही उपभोक्ताओं की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए।

इस अवसर पर मुख्य अभियंता एन.एस. बिष्ट, अधीक्षण अभियंता युद्धवीर सिंह तोमर, अधीक्षण अभियंता गौरव शर्मा,

अधिशासी अभियंता शक्ति प्रसाद, डाकपत्थर के उपखंड अधिकारी अशोक कुमार,

विकासनगर के उपखंड अधिकारी अरशद अली, हरबर्टपुर के उपखंड अधिकारी विकास भारती,

सहायक अभियंता (मीटरिंग) योगेश कुमार सहित जूनियर इंजीनियर विपिन कोटियाल, रजनीश भट्ट और केसर सिंह उपस्थित रहे।

यूपीसीएल प्रबंध निदेशक के इस दौरे को क्षेत्र की विद्युत वितरण व्यवस्था को मजबूत करने और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

अधिकारियों का कहना है कि विभाग भविष्य में भी विद्युत अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य करता रहेगा।

ये भी पढ़ें:   Expressed Grief:-सीएम धामी ने पूर्व दायित्वधारी वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर दुःख व्यक्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *