देहरादूनWooden House :- चकराता के गमरी गांव में पुराना लकड़ी का मकान जलकर हुआ खाक Panchur Varta31 January 202601 min चकराता 31 जनवरी 2026। चकराता क्षेत्र के गमरी गांव में अचानक आग लगने से एक पुराना लकड़ी का मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग इतनी तेज़ थी कि कुछ ही समय में पूरा मकान आग की चपेट में आ गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, हालांकि आशंका जताई जा रही है, कि पुराने लकड़ी के मकान में किसी कारणवश चिंगारी से आग भड़की होगी। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन घर में रखा अनाज, कपड़े व अन्य जरूरी सामान जलकर नष्ट हो चुका था। इस अग्निकांड में पीड़ित परिवार को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना की सूचना राजस्व विभाग व स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन कर पीड़ित परिवार को सहायता दिलाए जाने की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही गई है। ये भी पढ़ें: Capacity Cuilding:-पूर्व चेतावनी प्रणाली, आईआरएस, साइको-सोशल सपोर्ट और क्षति आकलन पर हुआ मंथन Post navigation Previous: Mahapanchayat :- महापंचायत को लेकर नरेंद्र सिंह नेगी ने किया आह्वानNext: Congrats :- सीएम धामी ने पद्म भूषण सम्मान को चयनित होने पर कोश्यारी को उनके आवास पर पहुंच कर दी बधाई Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Awareness Chariot:- मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने को डीएम ने रवाना किए जागरूकता रथ Panchur Varta13 June 202613 June 2026 0
Passing Out Parade:- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामई उपस्थिति में आईएमए की पासिंग आउट परेड सम्पन्न Panchur Varta13 June 2026 0
POP:- आईएमए की पासिंग आउट परेड में नौ महिला कैडेट सहित कुल 481 कैडेट भारतीय Panchur Varta13 June 202613 June 2026 0
Capacity Cuilding:-पूर्व चेतावनी प्रणाली, आईआरएस, साइको-सोशल सपोर्ट और क्षति आकलन पर हुआ मंथन Panchur Varta12 June 202612 June 2026 0