भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) के एसीसी विंग में ACC-127 कोर्स का दीक्षांत एवं पुरस्कार वितरण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
समारोह के दौरान कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल नागेंद्र सिंह ने सफल कैडेटों को डिग्रियां प्रदान कीं तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को विभिन्न पदक और सम्मान देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर ह्यूमैनिटीज़ स्ट्रीम के 41 तथा साइंस स्ट्रीम के 32 कैडेटों को डिग्री प्रदान की गई।
साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (COAS) मेडल तथा कमांडेंट मेडल प्रदान किए गए।
कमांडेंट ने पासिंग आउट कोर्स की ऑर्डर ऑफ मेरिट (OOM) में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज़ मेडल से सम्मानित किया।
इसके अतिरिक्त ह्यूमैनिटीज़, साइंस और सर्विस सब्जेक्ट्स में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कैडेटों को कमांडेंट का सिल्वर मेडल प्रदान किया गया।
समारोह में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली चैंपियन कंपनी को कमांडेंट का बैनर भी प्रदान किया गया।
समारोह के दौरान कमांडेंट ने सभी सफल कैडेटों को शपथ दिलाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके बाद दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंत में ACC विंग के कमांडर पी.एस. खुराना ने धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह का समापन चेतवुड परंपरा के अनुरूप हुआ।
ACC-127 कोर्स के पुरस्कार विजेता
COAS गोल्ड मेडल – WCC नवीन।
COAS सिल्वर मेडल – CCC अवनीश कुमार मिश्रा।
COAS ब्रॉन्ज़ मेडल – WCQM हर्षराज।
सर्विस ट्रेनिंग में प्रथम स्थान – CQMS अमनप्रीत सिंह।
ह्यूमैनिटीज़ में प्रथम स्थान – CCC अवनीश कुमार मिश्रा।
साइंस में प्रथम स्थान – WCC नवीन।
समारोह में कैडेटों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए अधिकारियों ने कहा कि ये युवा सैन्य अधिकारी भविष्य में भारतीय सेना की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।