उदय प्रताप शरण के शानदार शतक (100 रन) की बदौलत पंजाब ने 42वें उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में त्रिपुरा को 220 रनों से करारी शिकस्त दी और फाइनल में जगह पक्की कर ली।
राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम ने 48 ओवर में 7 विकेट पर 406 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
कप्तान उदय प्रताप शरण ने 100 रनों की शतकीय पारी खेली। जयवीर भिंदर ने 83, राहुल कुमार और ईश राव ने 69-69 रन बनाए,
जबकि देव अमृतपाल सिंह ने 49 रनों का योगदान दिया। टीम को 15 रन अतिरिक्त भी मिले।
त्रिपुरा की ओर से बिक्रम देवनाथ ने 3 विकेट, अजय सरकार ने 2 विकेट तथा दीपेन विश्वास और बिक्रम कुमार दास ने 1-1 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी त्रिपुरा की टीम मात्र 24 ओवर में 186 रनों पर सिमट गई। बिक्रम कुमार दास ने 64 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली।
रजत देव (31), अरिंदम बरमन (16), रितुराज घोष (19) और विकी शाह (11) के अलावा कोई बल्लेबाज टिक नहीं सका।
पंजाब की गेंदबाजी में उदय प्रताप शरण ने 3 विकेट और कार्तिक छाडा ने 4 विकेट झटके। प्लेयर ऑफ द मैच उदय प्रताप शरण चुने गए।
मैच के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में कुलदीप सिंह बुटोला, अध्यक्ष उत्तराखंड खेल परिषद मौजूद रहे।
इसके अलावा पीसी वर्मा(सचिव, देवभूमि गोल्ड कप), सुनील जोशी (चेयरमैन, यू पी एल), राजीव दत्ता, गिरीश गोयल, सुधीर जोशी,
राजकुमार परमार, उमेश चंद्र जोशी (सचिव, पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन), महेश चंद्र शाह, कुमार थापा, संतोष गैरोला और योगेंद्र बाजपेई भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।