देश-विदेशCourtesy Call :- विधानसभा अध्यक्ष भूषण ने गृह मंत्री शाह से शिष्टाचार भेंट की Panchur Varta18 December 202518 December 202501 min नई दिल्ली 18 दिसंबर 2025 उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने नई दिल्ली में देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने गृह मंत्री से मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। भेंट के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने उत्तराखण्ड की समृद्ध लोकसंस्कृति एवं परंपरा की प्रतीक, यूनेस्को द्वारा मान्यता प्राप्त “रम्माण” लोकनाट्य पर आधारित एक पुस्तक गृह मंत्री को भेंट की। साथ ही उन्होंने इस अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण, संवर्धन एवं विस्तार की आवश्यकता पर अंतरराष्ट्रीय संसदीय अध्ययन, शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए राज्य की विशिष्ट सांस्कृतिक विरासत से उन्हें अवगत कराया। इस अवसर पर कोटद्वार के समग्र विकास, सांस्कृतिक संरक्षण तथा लोक परंपराओं के संवर्धन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर भी सार्थक चर्चा हुई। गृह मंत्री अमित शाह ने इन सभी विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान करते हुए आवश्यक सहयोग हेतु आश्वस्त किया। गृह मंत्री द्वारा प्रदान किया गया स्नेह, प्रेरक मार्गदर्शन एवं अमूल्य समय उत्तराखण्ड के सर्वांगीण विकास, तथा सांस्कृतिक पहचान को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर प्रेरणास्रोत बना रहेगा। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने गृह मंत्री अमित शाह के प्रति हार्दिक आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की। ये भी पढ़ें: Motor Bridge 🌉:-भारत-नेपाल मैत्री को नई मजबूती देगा छारछुम मोटर पुल -सीएम धामी Post navigation Previous: Hearing :- अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेगी ने विभिन्न प्रकरणों पर सुनवाई कीNext: participation :- आईआईटी रूड़की में आईसीएबीएसबी का हुआ समापन 40 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों की रही सहभागिता Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Motor Bridge 🌉:-भारत-नेपाल मैत्री को नई मजबूती देगा छारछुम मोटर पुल -सीएम धामी Panchur Varta23 November 2026 0
Expressed Condolences:- सीएम धामी ने हरिद्वार पहुंचकर योगी आदित्यनाथ की दिवंगत माता सावित्री देवी को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताया शोक Panchur Varta21 November 2026 0
Demand:- उत्तराखण्ड के विकास, कनेक्टिविटी, पर्यटन, स्वास्थ्य एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रधानमंत्री से किया अनुरोध Panchur Varta20 November 202620 November 2026 0
British Citizen:- ललित मोदी को मिली ब्रिटेन की नागरिकता, 16 साल बाद बने ब्रिटिश नागरिक Panchur Varta20 November 202620 November 2026 0