Headlines

Security :- अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सीएम धामी ने बालिका शिक्षा, सुरक्षा व आत्मनिर्भरता पर जोर दिया

पंचूरवार्ता।

देहरादून 11 अक्टूबर 2026।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को देहरादून में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस मौके पर उन्होंने बालिका शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सुनिश्चित करने की दिशा में राज्य सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में बालिका शिक्षा प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत विभिन्न जनपदों से आई बालिकाओं को स्मार्टफोन एवं डिजिटल शिक्षा उपकरण वितरित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बालिकाओं को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के लिए निरंतर काम कर रही है।

नंदा गौरा योजना के माध्यम से धामी सरकार बेटियों के जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है।

इसके अलावा सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण तथा लखपति दीदी योजना के जरिए महिला सशक्तिकरण को मजबूती मिल रही है।

मुख्यमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित कर महिला नेतृत्व वाले सशक्त उत्तराखंड के निर्माण पर राज्य सरकार का विशेष ध्यान केंद्रित है।

इस कार्यक्रम में बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया गया।

ये भी पढ़ें:   Equal Rights:- अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस आज: बाल विवाह खत्म करने और बेटियों को समान अधिकार दिलाने पर जोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *