Headlines

Employment:- रोज़गार ही रोज़गार जापान की एल्डरली केयर गिविंग में खुलीं है महिलाओं के लिए भर्ती

उत्तरकाशी 17 अगस्त 2026।  कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग, उत्तराखण्ड के अंतर्गत संचालित ‘मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना’ के तहत महिलाओं के लिए जापान में रोजगार का एक नया अवसर है। जिला सेवायोजन अधिकारी विनायक श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत जापान में एल्डरली केयर गिविंग (Elderly Caregiving)…

Read Full News

Arrested 🥶:- ज्वैलरी शॉप में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा अन्तर्राज्यीय गिरोह के 04 नेपाली अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ़्तार 

 देहरादून 17 अगस्त 2026।   संजीव राणा, निवासी विकासनगर ने कोतवाली विकासनगर में आकर प्रार्थना पत्र दिया कि 07 अगस्त को वह विकासनगर स्थित अपनी न्यू राणा ज्वैलर्स, ज्वैलरी शॉप को बन्द करके घर चले गये थे। तथा  9 अगस्त 26 की प्रातः जब दुकान खोली तो दुकान के अन्दर से सोने व चांदी के…

Read Full News

Recovered:- शक्तिनहर में डूबे युवक का एस डी आर एफ ने बरामद किया शव

विकासनगर 17 अगस्त 2026। देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र में शक्तिनहर में डूबे युवक का शव एस डी आर एफ की टीम ने सोमवार को बरामद कर लिया। युवक की पहचान मुबारिक पुत्र इकराम, उम्र 30 वर्ष, निवासी बड़ा रामपुर, देहरादून के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 17 अगस्त  की सुबह करीब 8:11 बजे…

Read Full News

Folk Tradition :- उत्तराखंड का प्रसिद्ध लोकपर्व घी संक्रांति: घी त्यार, ओलगिया और पहाड़ की समृद्ध लोकपरंपरा

देहरादून 17 अगस्त 2026। उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति में प्रकृति, खेती, पशुपालन और सामाजिक रिश्तों से जुड़े अनेक पर्व अपनी विशिष्ट पहचान रखते हैं। इन्हीं लोकपर्वों में घी संक्रांति, जिसे कुमाऊं में घ्यूं त्यार, घी त्यार, घ्यूं संग्यान और ओलगिया के नाम से भी जाना जाता है, प्रमुख पर्व है। यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद…

Read Full News

Horoscope:- सोमवार का पंचांग और राशिफल: नाग पंचमी पर बन रहा शुभ संयोग, जानिए 12 राशियों का हाल

देहरादून 17 अगस्त 2026। सोमवार को श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। इस दिन नाग पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। सोमवार होने के कारण भगवान शिव की आराधना का भी विशेष महत्व है। पंचांग के अनुसार पंचमी तिथि शाम करीब 5 बजे तक रहेगी, इसके बाद शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि शुरू…

Read Full News

Last Chance:-देहरादून में 1.59 लाख घरेलू गैस उपभोक्ताओं ने अब तक नहीं कराई ई-केवाईसी, 23 अगस्त अंतिम मौका

देहरादून 16 अगस्त 2026। जनपद देहरादून में घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शनों की ई-केवाईसी प्रक्रिया तेजी से चल रही है। भारत सरकार की ओर से ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि पहले 15 अगस्त 2026 निर्धारित की गई थी, लेकिन उपभोक्ताओं को एक और अवसर देते हुए अब अंतिम तिथि 23 अगस्त 2026 कर दी गई है।…

Read Full News

Case Filed:- घरेलू गैस सिलेंडरों से गैस निकालने का मामला, वितरण वाहन जब्त, दो कर्मचारियों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज

देहरादून 16 अगस्त 2026। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देश पर मिली शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने ग्राम सोडा सिरौली में घरेलू गैस वितरण वाहन की जांच की। जांच के दौरान ऑर्डिनेंस गैस सेवा, रायपुर, देहरादून की वितरण गाड़ी में रखे चार घरेलू गैस सिलेंडरों से गैस निकाले जाने…

Read Full News

Death:- सहस्रधारा में तेज बहाव की चपेट में आकर हरियाणा की युवती की मौत

देहरादून 16 अगस्त 2026। देहरादून के सहस्रधारा क्षेत्र में रविवार को नदी के तेज बहाव की चपेट में आने से हरियाणा की 28 वर्षीय युवती की मौत हो गई। युवती अपने साथियों के साथ सहस्रधारा घूमने आई थी। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से…

Read Full News

Fraud:-वाहन किराए पर लगाने के नाम पर 45 लाख की ठगी, वांछित आरोपी लुधियाना से गिरफ़्तार

 देहरादून 16 अगस्त 2026।  राजपुर थाना पुलिस ने वाहन किराए पर लगाने और वाहन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी के दो मामलों में वांछित चल रहे आरोपी को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर करीब 45 लाख रुपये की रकम हड़पने और वाहन वापस नहीं करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी…

Read Full News

Search :- लापता दोनों लोगों की तलाश में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, पुलिस एवं जिला प्रशासन की टीमें युद्धस्तर पर कर रही है सघन सर्च

चमोली 16 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे के बाद लापता दो लोगों की तलाश के लिए जिला प्रशासन की ओर से रविवार को रेस्क्यू अभियान को और तेज कर दिया गया है। जिलाधिकारी गौरव कुमार स्वयं चल रहे खोज एवं बचाव अभियान की लगातार…

Read Full News