Headlines

Death:- सहस्रधारा में तेज बहाव की चपेट में आकर हरियाणा की युवती की मौत

देहरादून 16 अगस्त 2026।

देहरादून के सहस्रधारा क्षेत्र में रविवार को नदी के तेज बहाव की चपेट में आने से हरियाणा की 28 वर्षीय युवती की मौत हो गई।

युवती अपने साथियों के साथ सहस्रधारा घूमने आई थी।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया,

और युवती को बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, नेहा आर्य (28) निवासी गांधी कॉलोनी, रेलवे स्टेशन के निकट, कोतवाली नगर पानीपत हरियाणा से अपने साथियों के साथ सहस्रधारा घूमने आई थी।

बताया गया कि वह नदी किनारे फोटो खिंचवा रही थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नदी के तेज बहाव में बह गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ को बुलाया गया।

पुलिस, एसडीआरएफ के जवानों और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से नदी में युवती की तलाश शुरू की।

कुछ देर की मशक्कत के बाद युवती को नदी से बाहर निकाल लिया गया।

युवती की हालत गंभीर होने पर उसे तत्काल एंबुलेंस की मदद से कोरनेशन अस्पताल, देहरादून भेजा गया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका की पहचान नेहा आर्य के रूप में की है।

हादसे के बाद उसके साथ आए लोगों में भी मातम पसर गया।

ये भी पढ़ें:   Contract Killing:- पूर्व प्रेमिका ने अभियुक्तों को दी बैंककर्मी को मारने की सुपारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *