Headlines

Recovered:- शक्तिनहर में डूबे युवक का एस डी आर एफ ने बरामद किया शव

विकासनगर 17 अगस्त 2026।

देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र में शक्तिनहर में डूबे युवक का शव एस डी आर एफ की टीम ने सोमवार को बरामद कर लिया।

युवक की पहचान मुबारिक पुत्र इकराम, उम्र 30 वर्ष, निवासी बड़ा रामपुर, देहरादून के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, 17 अगस्त  की सुबह करीब 8:11 बजे पुलिस चौकी बाजार विकासनगर से एस डी आर एफ डाकपत्थर पोस्ट को सूचना मिली कि,

रात के समय एक व्यक्ति पुल नंबर-1 से शक्तिनहर में कूद गया है। युवक की तलाश के लिए एस डी आर एफ से सर्च ऑपरेशन चलाने का अनुरोध किया गया।

सूचना मिलते ही अपर उप निरीक्षक आशिक अली के हमराह एस डी आर एफ की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

टीम ने शक्तिनहर में व्यापक स्तर पर सर्चिंग अभियान शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद एस डी आर एफ जवानों ने ढकरानी इंटेक के पास शक्तिनहर से युवक का शव बरामद कर लिया।

एस डी आर एफ टीम ने शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें:   Review:- आपदा प्रबंधन मंत्री कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *