Headlines

Accident:-नरेन्द्रनगर कुंजापुरी–हिंडोलाखाल के पास एक बस खाई में गिरी पांच लोगों की मौत 23 घायल 

टिहरी 24 नवंबर 2025।

जिला नियंत्रण कक्ष टिहरी ने एस डी आर एफ वाहिनी के नियंत्रण कक्ष को सूचना दी कि,

थाना क्षेत्र नरेन्द्रनगर के अंतर्गत कुंजापुरी–हिंडोलाखाल के पास एक बस लगभग 70 मीटर गहरी खाई में गिर गई है।

बस में 30–35 लोगों के सवार होने की संभावना बताई गई।

सूचना प्राप्त होते ही सेनानायक एस डी आर एफ अर्पण यदुवंशी के निर्देशानुसार पोस्ट ढालवाला,

पोस्ट कोटि कॉलोनी व एस डी आर एफ वाहिनी मुख्यालय से एस डी आर एफ की कुल 05 टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की जा चुकी है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार बस में लगभग 28 यात्री सवार थे।

दुर्घटना में 05 व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु होने की पुष्टि हुई है जबकि 23 घायलों को एस डी आर एफ टीम द्वारा सुरक्षित रूप से निकालकर नजदीकी अस्पताल भेजा जा रहा है।

टीम का रेस्क्यू एवं सर्च ऑपरेशन जारी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी यात्री बाहरी राज्यों के बताए जा रहे हैं।

विस्तृत खबर थोड़ी देर में।

ये भी पढ़ें:   Trackers:- उत्तरकाशी में फंसे एक एक ट्रैकर्स की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए - मुख्यमंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *