Headlines

Accident :- केदारनाथ धाम में हेलीकॉप्टर दुर्घटना होने पर राहत और बचाव का मॉक ड्रिल

रुद्रप्रयाग – केदारनाथ धाम में हेलीकॉप्टर दुर्घटना जैसी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए एक व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

इस अभ्यास का नेतृत्व रुद्रप्रयाग अग्निशमन विभाग के मुख्य अग्निशमन धिकारी गौरव किरार ने किया। मॉक ड्रिल का आयोजन पुलिस मुख्यालय से निर्गत आदेशों एवं पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशों के क्रम में किया गया।

इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य संभावित हेलीकॉप्टर दुर्घटना की स्थिति में त्वरित, प्रभावी और समन्वित अग्निशमन एवं राहत-बचाव कार्यों को परखना और मजबूत बनाना था।

अभ्यास में अग्निशमन विभाग के साथ ही यूकाडा, हेली सेवा प्रदाता कंपनियाँ, रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन और अन्य सम्बंधित एजेंसियाँ भी शामिल रहीं।

ये भी पढ़ें:   Rescue:- तोता घाटी के पास अनियंत्रित होकर नदी में गिरी कार दो घायल

मॉक ड्रिल के दौरान एक काल्पनिक हेलीकॉप्टर दुर्घटना की स्थिति को दर्शाया गया, जिसमें आग बुझाने, घायलों को सुरक्षित निकालने, प्राथमिक उपचार प्रदान करने और हवाई निकासी जैसी प्रक्रिया को व्यावहारिक रूप से अंजाम दिया गया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार ने बताया कि “केदारनाथ धाम हर साल लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र होता है।

ऐसी मॉक ड्रिल न केवल हमारी तैयारियों की परीक्षा होती हैं, बल्कि यह सुनिश्चित करती हैं कि किसी भी आपदा की स्थिति में जान-माल की क्षति को न्यूनतम किया जा सके।”

प्रशासन ने इस सफल अभ्यास के लिए सभी प्रतिभागी एजेंसियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Green Box for WordPress – Manage and Sell Banners Green Donations for WordPress – Accept and Manage Donations Green Earth – Environmental WordPress Theme Green Grocery – Grocery Store Organic Food WordPress Theme Green Lawn – Landscaping WordPress Theme Green Lines for WordPress – Manage and Sell Ad Lines Green Thumb | Gardening & Landscaping Services WP Greenco – Landscaping & Gardening Elementor Template Kit Greenfarm – Organic Theme for WooCommerce WordPress Greenia – Landscape & Gardening Elementor Template Kit