Headlines

Appreciated:- बदरीनाथ धाम में व्यवस्थाओं पर जिलाधिकारी के प्रयासों को सराहा

चमोली –  बदरीनाथ धाम में भगदड़ के परिदृश्य पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान एनडीएमए के प्रमुख सलाहकार मेजर जनरल सुधीर बहल ने भगदड़ का प्रभावी तरीके से सामना करने के लिए प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की।

इसके लिए उन्होंने चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी को बधाई दी। जिलाधिकारी ने बताया कि बदरीनाथ धाम में यात्रियों के लिए मैटिंग की व्यवस्था की गई है।

रेलिंग को मजबूत किया गया है ताकि वे टूटे नहीं। कतार में लगे बुजुर्ग यात्रियों के बैठने के लिए बीच-बीच में बैंच की व्यवस्था की गई है। अधिक संख्या में शौचालयों का निर्माण किया गया है।

ये भी पढ़ें:   Search :- तमक नाला हादसा में लापता व्यक्ति की तलाश में दूसरे दिन भी संयुक्त सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *