Headlines

C rashed :- चंबा के पास बस पलटी दो की मौत 17 घायल

 टिहरी गढ़वाल 10 सितम्बर 2025।

 जिला नियंत्रण कक्ष टिहरी गढ़वाल ने एस डी आर एफ टीम को सूचना दी कि चंबा के पास मुख्य मार्ग पर एक बस पलट गई है।

यह सूचना मिलते ही एस डी आर एफ टीम पोस्ट कोटी कॉलोनी से अपर उपनिरीक्षक दीपक मेहता के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त बस चंबा से ऋषिकेश की ओर जा रही थी।बस में लगभग 23 यात्री सवार थे।

इनमें से 17 लोग गंभीर रूप से घायल, 04 लोग सामान्य रूप से घायल हुए तथा 2 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

एस डी आर एफ टीम ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खड़ी हॉस्पिटल पहुंचाया।

गंभीर रूप से घायल 17 व्यक्तियों में से 6 को देहरादून अस्पताल रेफर किया गया, जबकि मृतकों को निजी वाहन से जिला अस्पताल बौराड़ी लाया गया।

ये भी पढ़ें:   Boulder :- सतपुली के पास मैक्स गाड़ी पर गिरा बोल्डर एक की मौत दो घायल 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *