Headlines

Crashed:- बस और थ्री व्हीलर की टक्कर में एक आदमी व एक बच्चे की मौत 14 घायल

देहरादून -डायल 112 ने थाना सहसपुर को सूचना दी कि सिघंनी वाल क्षेत्र में एक बस सड़क में पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है,

इस सूचना पर थाना सहसपुर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ किया गया। मौके पर पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से बस में फंसे घायलों को बाहर निकालकर तत्काल उपचार हेतु ग्राफिक ऐरा अस्पताल भिजवाया गया।

जहाँ डॉक्टर द्वारा बस सवार 01 व्यक्ति तथा एक बच्चे को मृत घोषित किया गया। इस दुर्घटना मे 14 लोग घायल हुए है, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

दुर्घटनाग्रस्त बस विकासनगर से देहरादून की ओर आ रही थी, जो सिहनीवाला के पास सामने से आ रहे एक लोडर गाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

ये भी पढ़ें:   Fire :- उत्तरकाशी में संयुक्त टीमों ने जंगल की आग पर पाया काबू

घटना के सूचना एसएसपी देहरादून तत्काल घटनास्थल को रवाना हुए। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *