Headlines

Accident:- बस दुर्घटना में छः छात्रों और सात अन्य घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया

देहरादून  – सिंघनीवाला क्षेत्र में हुई बस दुर्घटना में पुलिस ने घटना में  घायल छः स्कूल के बच्चों सहित सात व्यक्तियों को उपचार करने के लिए ग्राफिक एरा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एक्सीडेंट की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा तत्काल अस्पताल पहुंचकर दुर्घटना में घायल छात्राओं तथा अन्य व्यक्तियों से मुलाकात की साथ ही घायलों का उपचार कर रहे डाक्टरों से घायल व्यक्तियों के स्वास्थय के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई।

इस दौरान एसएसपी देहरादून ने उपस्थित अधिकारियों से दुर्घटना के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच के निर्देश दिये गये।

ये भी पढ़ें:   Blast in AC:- अस्पताल के आईसीयू में लगे एसी में ब्लास्ट होने के चलते हुई थी आगजनी की घटना में 13 घायल एक की मौत 

इस दुर्घटना में एक छात्र सहित दो लोगों की मृत्यू हो गयी तथा बस सवार 14 अन्य घायल हो गये, जिनमें से कुछ स्कूली छात्र/छात्राएं भी हैं,

बस एक्सीडेंट में घायलों का चल रहा है अस्पताल में इलाज।

जो अपने स्कूल बोक्सा इंटर कॉलेज की छुट्टी के बाद इस बस  से अपने घर वापस जा रहे थे। घायलों में से एक महिला को हल्की चोटें आने पर डाक्टरों द्वारा प्रार्थमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी, शेष 13 घायलों का ग्राफिक एरा अस्पताल में उपचार चल रहा है।

घायलों में जगमोहन सिंह पुत्र सुरवीर सिंह, निवासी सरु खेत बड़कोट, उम्र 30 वर्ष। पिंटू कुमार पुत्र राम आसरे निवासी सेलकुई, उम्र 35 वर्ष।

ये भी पढ़ें:   Fire :- उत्तरकाशी में संयुक्त टीमों ने जंगल की आग पर पाया काबू

गुरमीत पुत्र धर्म पाल निवासी ढकरानी (बस परिचालक) उम्र 21 वर्ष।कनीजा खातून पत्नी नसीबुद्दीन निवासी गांधीग्राम, लक्ष्मण चौक, देहरादून, उम्र 60 वर्ष।नसीबुद्दीन पुत्र जैनुद्दीन निवासी गांधीग्राम, लक्ष्मण चौक, देहरादून, उम्र 62 वर्ष।

आवेश पुत्र हसन दीन निवासी ग्राम हसनपुर सहसपुर, उम्र 15 वर्ष (छात्र 1)। मानसी गुप्ता पुत्री पवन कुमार गुप्ता निवासी डांडा पुर, उम्र 15 वर्ष (छात्रा 2)।

मारिया पुत्री मसूद आलम निवासी हसनपुर, उम्र 15 वर्ष (छात्रा 3)।  हुमा पुत्री नवाब निवासी शेरपुर, सहसपुर, उम्र 16 वर्ष (छात्रा 4) मुसीदा पुत्री वाज़िद निवासी हसनपुर, उम्र 15 वर्ष (छात्रा 5)।शोएब पुत्र वाज़िद निवासी मलूकचद उम्र 18 वर्ष (छात्र 6)।

ये भी पढ़ें:   Blast in AC:- अस्पताल के आईसीयू में लगे एसी में ब्लास्ट होने के चलते हुई थी आगजनी की घटना में 13 घायल एक की मौत 

हर्ष पुत्र सागर निवासी बद्रीपुर 02 वर्ष। विनोद वर्मा पुत्र प्रताप सिंह कटा पत्थर विकास नगर देहरादून उम्र 35 वर्ष।
शिल्पा पुत्री अरविन्द कुमार निवासी बद्रीपुर उम्र 24 वर्ष
(हल्की चोट: प्रार्थमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी )।

मृतकों में कादिल पुत्र साजिद निवासी ग्राम हसनपुर, सहसपुर, उम्र 16 वर्ष (छात्र)। पवन पुत्र जयपाल निवासी शेखोवाला, सहसपुर, उम्र- 22 वर्ष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *