Headlines

Crashed:- पौड़ी सतपुली के बगेली गाँव के पास ट्रक खाई में गिरा 

पौड़ी – तहसील सतपुली ने एस डी आर एफ टीम को सूचना दी कि बगेली गाँव, पाटीसेण सतपुली में एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें रेस्क्यू को एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है।

सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट सतपुली से एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी आशीष रावत के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

UK09CA-0849 ट्रक बगेली गाँव,पाटीसेण के पास अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 70 मीटर नीचे खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उक्त ट्रक में एक व्यक्ति ( चालक) सवार था जिसकी ट्रक के केबिन में फंसकर मौके पर ही मृत्यु हो गई।

ये भी पढ़ें:   Pronounced Dead :- टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में फंसे श्रमिक देवनाथ निवासी छत्तीसगढ़ रेस्क्यू कर चिकित्सालय पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया

एस डी आर एफ टीम द्वारा रेस्क्यू उपकरण की सहायता से ट्रक के केबिन को काटकर चालक साहिल उर्फ बंटी उम्र 26 वर्ष, निवासी -खारसाड़ा पोस्ट कोटि तहसील गजा टिहरी के शव को बाहर निकाला गया जिसको आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *