रेस्क्यूDeath:- त्यूनी में तूफान गिरा खाई चालक की मौत Panchur Varta28 February 202601 min देहरादून 28 फरवरी 2026। थाना त्यूणी से एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि कांडा बैंड के पास एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई है। इस सूचना मिलते ही पोस्ट त्यूनी से उप निरीक्षक प्रेम सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम घटनास्थल हेतु रवाना हुई। मौके पर पहुँचने पर पाया गया कि फोर्स ट्रैक्स तूफान लगभग 400 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था। गाड़ी में एकमात्र चालक सवार था, जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी। एसडीआरएफ टीम द्वारा अत्यंत विषम एवं दुर्गम परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान संचालित करते हुए मृतक के शव को गहरी खाई से निकालकर रोड हेड तक लाया गया। मृतक की पहचान महेश थापा पुत्र खड़क बहादुर, निवासी त्यूनी, उम्र लगभग 35 वर्ष के रूप में हुई। शव को अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस को सुपुर्द किया गया। ये भी पढ़ें: Injured :- देवप्रयाग में गहरी खाई में गिरी वैगनआर, दो की मौत, तीन घायल Post navigation Previous: Smile:-संवासनियों के चेहरे पर मुस्कान लौटाती डीएम सविन बंसल की संवेदनशील पहलNext: Virtual Launch:- सर्विकल कैंसर की रोकथाम के लिए राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण का वर्चुअल शुभारंभ Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Injured :- देवप्रयाग में गहरी खाई में गिरी वैगनआर, दो की मौत, तीन घायल Panchur Varta15 October 202615 October 2026 0
Injured:- हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी ऑल्टो, एक की मौत, दो घायल Panchur Varta12 October 202612 October 2026 0
Injured:- नैनीताल में खाई में गिरी स्कॉर्पियो एक की मौत, चार घायल Panchur Varta4 October 20264 October 2026 0