Headlines

Death :-पहाड़ी से गिरे बोल्डरों की चपेट में आई स्कॉर्पियो दो की मौत तीन घायल

पिथौरागढ़ 13 जून 2026।

डीसीआर पिथौरागढ़ ने एस डी आर एफ पोस्ट अस्कोट को सूचना प्राप्त हुई कि थाना धारचूला क्षेत्रांतर्गत दारमा मार्ग पर दर नामक स्थान के समीप भूस्खलन होने के कारण एक स्कॉर्पियो  दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही एस डी आर एफ पोस्ट पोस्ट अस्कोट से अपर उप निरीक्षक सुंदर सिंह बोरा के नेतृत्व में टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन एक स्कॉर्पियो था, जिसमें कुल 05 व्यक्ति सवार थे।

पहाड़ी से अचानक भारी बोल्डर गिरने के कारण उक्त वाहन उसकी चपेट में आ गया। दुर्घटना में 03 व्यक्ति घायल हो गए, जबकि 02 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई।

एस डी आर एफ टीम के घटनास्थल पर पहुंचने से पूर्व जिला पुलिस एवं जीआरईएफ द्वारा संयुक्त रूप से राहत कार्य करते हुए घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेज दिया गया था तथा दोनों मृतकों के शवों को वाहन से बाहर निकाल लिया गया था।

तत्पश्चात एस डी आर एफ टीम, जिला पुलिस एवं जीआरईएफ के साथ समन्वय स्थापित कर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी रही।

एस डी आर एफ टीम द्वारा दोनों शवों को दुर्गम एवं ढलानयुक्त मार्ग से सुरक्षित रूप से रोड हेड तक पहुंचाया गया, जहां उन्हें अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

ये भी पढ़ें:   Brake Failure:-बद्रीनाथ-जोशीमठ मार्ग पर श्रद्धालुओं से भरी बस के हुए ब्रेक फेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *