Headlines

Debris :- जंगलचट्टी के पास गधेरे में मलबा आने से पैदल मार्ग हुआ बाधित

              रुद्रप्रयाग 15 जून।

प्रदेश में मानसून की दस्तक पहली बारिश ने जगह-जगह पर मार्ग  बाधित हो रहे हैं अत्यधिक बारिश होने के कारण पहाड़ों से पत्थर और मालवा नीचे सड़क पर गिर रहा है।

ऐसे ही जंगलचट्टी के पास गधेरे में मलबा व पत्थर आने पर मार्ग बंद है। यात्रियों की सुरक्षा के मध्य नजर जिला प्रशासन ने कुछ समय के लिए यात्रा को स्थगित किया है।

और अग्रिम आदेशों तक सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम जाने वाली पैदल यात्रा  स्थगित की गई।

 सूचनानुसार जंगलचट्टी के पास निरन्तर हो रही भारी बारिश के कारण गधेरे में मलबा पत्थर आने के कारण केदारनाथ धाम जाने वाला पैदल मार्ग आंशिक रूप से बाधित हो गई है।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार मलबा पत्थर की चपेट में आने के कारण एक व्यक्ति की मृत्यु होने तथा 02 लोगों के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है।

मौसम पूर्वानुमान के अनुरूप इस पूरे सप्ताह के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिस क्रम में निरन्तर बारिश हो रही है।

जंगलचट्टी में मार्ग बाधित होने तथा सम्पूर्ण पैदल मार्ग के अनेकों स्थल जो कि भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र हैं,

एहतियातन व श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत केदारनाथ धाम की पैदल यात्रा को अग्रिम आदेशों तक सोनप्रयाग से स्थगित कर दिया गया है।

केवल जंगलचट्टी क्षेत्र में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में फंसे यात्रियों को पुलिस सुरक्षा के बीच नीचे की ओर भिजवाया जा रहा है।

जनपद पुलिस की श्री केदारनाथ धाम आ रहे श्रद्धालुओं से अपील है कि वे जहां पर हैं, वहीं पर सुरक्षित रहें तथा आस-पास के निकटवर्ती स्थलों पर होटल इत्यादि में स्टे करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Hub Educiza | Courses & Education WordPress Theme Educrat – Online Course Education WordPress Theme Edudemy – School & Education Elementor Template Kit Edufast – Education & Online Course WordPress Theme Edufu – Education & Online Courses WordPress Theme Eduhap – Education LMS WordPress Theme Edukasi – Education & Online Course Elementor Template Kit EduKids – Children Kindergarten Elementor Template Kit Edukul | Online Courses WordPress Theme Edukul – Online Learning & Education Template Kit