Headlines

Assault:- जॉलीग्रांट के पास हाथी ने दंपति पर किया हमला 

देहरादून –  एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि जौलीग्रांट जंगलात चौकी हाथी ने एक दंपति पर हमला कर दिया है ,जिसमे एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

इस सूचना पर वाहिनी मुख्यालय से एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी प्रकाशचंद्र तिवारी के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई ।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर देखा गया कि उक्त महिला व पुरुष की मृत्यु हो चुकी थी जिनके शवों को स्ट्रेचर द्वारा जंगल से होते हुए मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतक राजेंद्र पंवार उम्र 70 वर्ष बिजली जौली व सुशीला पंवार उम्र 65 वर्ष बिजली जौली।

ये भी पढ़ें:   workers :- टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *