Headlines

Lost Tourists:- एसडीआरएफ ने वासुकीताल ट्रैक पर भटके पर्यटक को सुरक्षित बचाया

रुद्रप्रयाग 03 अक्टूबर 2025।

  शुक्रवार की मध्यरात्रि को सेक्टर मजिस्ट्रेट, केदारनाथ से सूचना मिली कि वासु की ताल ट्रैक पर भ्रमण करने वाले दल का एक सदस्य रास्ता भटक गया है।

सूचना पर तत्काल एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक मनोहर कन्याल के नेतृत्व में रेस्क्यू के लिए रवाना हुई।

टीम ने लगभग 9 किलोमीटर कठिन और खतरनाक मार्ग तय करते हुए रातभर सर्च ऑपरेशन किया।

खोज के दौरान लापता व्यक्ति गहरी खाई के पास फंसा हुआ पाया गया।

करीब 8 घंटे के कठिन प्रयास के बाद एसडीआरएफ ने जयप्रकाश, उम्र 32 वर्ष, निवासी पलवल,

हरियाणा को सुरक्षित बाहर निकाला और केदारनाथ पहुंचाया।

 

ये भी पढ़ें:   Drowned :- गंगा नदी में नहाते समय 16 वर्षीय किशोर डूबा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *