Headlines

Rescue:- तोता घाटी के पास अनियंत्रित होकर नदी में गिरी कार दो घायल

 टिहरी गढ़वाल 29 अप्रैल 2026।

जनपद टिहरी के तोता घाटी क्षेत्र में एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई।

एस डी आर एफ की टीम ने कार्रवाई करते हुए अत्यंत दुर्गम परिस्थितियों में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर वाहन में सवार दो व्यक्तियों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुँचाया।

 जिला नियंत्रण कक्ष टिहरी के माध्यम से एस डी आर एफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि महादेव चट्टी के पास एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

यह सूचना मिलते ही पोस्ट व्यासी से उप निरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचने के बाद पाया गया कि एक गाड़ी (संख्या DL 11 CD 3154 ) अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग से लगभग 350 मीटर गहरी खाई में गिरकर,सीधे नदी के किनारे पहुँची।

एस डी आर एफ की टीम ने बिना समय गँवाए गहरी खाई में उतरकर वाहन तक पहुँच बनाई।

गाड़ी में दिल्ली निवासी एक युवक व युवती सवार थे। टीम ने सबसे पहले घायल युवक तक पहुँच बनाई और उन्हें प्राथमिक उपचार देते हुए।

मुख्य मार्ग तक पहुँचाने की प्रक्रिया शुरू की। नदी का किनारा होने के कारण,

घायल युवक को राफ्ट के माध्यम से सुरक्षित कोडियाला ले जाया गया।

जहां से 108 एम्बुलेंस की सहायता से उपचार हेतु अस्पताल भेज दिया गया।

टीम द्वारा दुर्घटना में लापता युवती की तलाश हेतु सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

सघन सर्चिंग के दौरान टीम द्वारा उक्त युवती को सकुशल बरामद किया गया।

टीम द्वारा दोनों घायलों को सकुशल निकालकर 108 एंबुलेंस के माध्यम से हायर सेंटर हेतु भेज दिया है।

घायलों में अनीश (उम्र 22 वर्ष), पुत्र संदीप, निवासी- दिल्ली व सुहानी (उम्र 20 वर्ष), निवासी- दिल्ली।

ये भी पढ़ें:   Life Save 🧬:-कांगड़ा घाट पर तैनात एसडीआरएफ टीम ने अलग-अलग घटनाओं में तीन कांवड़ यात्रियों की जान बचाई  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *