Headlines

Rescue :- मसूरी रोड़ शिखर फॉल के पास खाई में गिरा युवक

देहरादून-  सिटी कंट्रोल रूम देहरादून ने  एस डी आर एफ  को सूचित किया  कि मसूरी रोड, शिखर फॉल के पास एक व्यक्ति पैर फिसलने से लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया है।

जिसके रेस्क्यू करने को एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है।इस सूचना पर सब इंस्पेक्टर राजबर सिंह राणा के नेतृत्व में एस डी आर एफ टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जिला पुलिस के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए खाई में गिरे युवक गुरप्रीत उम्र 37 वर्ष निवासी- पटेल नगर, देहरादून को सकुशल रेस्क्यू कर तत्काल अस्पताल भिजवाया गया।

ये भी पढ़ें:   workers :- टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *