Headlines

Rescue:- जवाड़ी बायपास पर रौठिया के पास गाड़ी खाई में गिरी एक की मौत

रुद्रप्रयाग – जिला नियंत्रण कक्ष, रुद्रप्रयाग ने  एस डी आर एफ को सूचित किया गया कि रौठिया के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

इस सूचना पर सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र पंवार के नेतृत्व में एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

वाहन में एक ही व्यक्ति सवार था जो जवाड़ी बायपास से होते हुए रुद्रप्रयाग की तरफ आते समय अनियंत्रित होने से लगभग 200 मीटर नीचे खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उक्त व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी।

एस डी आर एफ टीम ने मौके पर पहुंचकर वैकल्पिक मार्ग से होते हुए खाई में गिरी गाड़ी तक पहुंच बनाई व उस व्यक्ति उमेद सिंह नेगी s/o जगत सिंह नेगी 52 वर्ष, निवासी- ग्राम फड़किया रुद्रप्रयाग के शव को बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

ये भी पढ़ें:   Trackers Rescue:- जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने हर्षिल हेलीपैड पहुंचकर चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *