Headlines

Rescue :– घोड़ा पड़ाव के पास खाई में गिरे व्यक्ति का एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

 केदारनाथ – पुलिस चौकी केदारनाथ द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि घोड़ा पड़ाव के पास एक व्यक्ति खाई में गिर गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर पोस्ट केदारनाथ उप निरीक्षक राजबर सिंह राणा के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटना स्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप द्वारा 70 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर उक्त व्यक्ति तक पहुंच बनाई,

जिसे आरक्षी आशीष रावत व पैरामेडिक्स विनय मोहन के द्वारा फिजिकल एग्जामिनेशन किया गया व जांच के दौरान उक्त व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी थी।

ये भी पढ़ें:   Pronounced Dead :- टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में फंसे श्रमिक देवनाथ निवासी छत्तीसगढ़ रेस्क्यू कर चिकित्सालय पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया

प्रदीप कुमार राय उम्र 70 वर्ष पुत्र देबात्रा कुमार राय निवासी त्रिपुरा  को बॉडी बाग में डालकर रोप द्वारा खाई से कड़ी मशक्कत के बाद मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *