Headlines

Rescue :- एसडीआरएफ ने अदलाकोटी के पास फंसे यात्रियों का किया रेस्क्यू 

 चमोली  05 अक्टूबर 2025।

शनिवार की देर रात को एसडीआरएफ टीम को कॉलर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि अदलाकोटी नामक स्थान के पास कुछ यात्री फंसे हुए हैं।

इस सूचना पर अपर उपनिरीक्षक रविंद्र पटवाल के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम पोस्ट घाघरिया से तत्काल आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू अभियान चलाया गया, रेस्क्यू अभियान के दौरान टीम ने रात के घनघोर अंधेरे में कड़ी मशक्कत कर,

लगभग 20 से 25 यात्रियों को सकुशल रेस्क्यू कर घाघरिया गुरुद्वारे में सुरक्षित पहुँचाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *