Headlines

Rescue :- मोरी के सावणी गांव में लगी आग से महिला की मौत 

उत्तरकाशी- देर रात्रि को थाना मोरी ने एस डी आर एफ टीम को सूचना दी गई कि सावणी गांव में आग लग गई है,जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पोस्ट मोरी से एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक पुष्कर सिंह जीना के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां,राहत एवं बचाव कार्य में

एस डी आर एफ टीम तीन किमी. की कठिन दूरी तय कर तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। गांव पहुंचने पर पता चला कि 10 मकान आग की चपेट में हैं और एक महिला लापता है।रात की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों और आग की तीव्रता के बावजूद,

ये भी पढ़ें:   Death:-मायापुर–पीपलकोटी टनल हादसा में सात की मौत 03 लोगों की तलाश जारी

एस डी आर एफ  टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य आरंभ किया।रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान टीम द्वारा भीषण आग पर काबू पा लिया गया जिससे आग के और फैलने की संभावना समाप्त हो गई,तथा उक्त लापता महिला ब्रह्मादेवी उम्र 70 वर्ष के शव को बाहर निकला गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *