आपदा कंट्रोल रूम, रुद्रप्रयाग के माध्यम से एसडीआरएफ पोस्ट अगस्त्यमुनि को सूचना प्राप्त हुई कि,
बड़मा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम स्वारा (नामी तोक) में तिमली से आगे एक महिला घास लेने के दौरान पैर फिसलने से गदेरे में बह गई है।
सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट अगस्त्यमुनि से अपर उप निरीक्षक हरीश बांगरी के नेतृत्व में टीम तत्काल आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
वहीं जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, रुद्रप्रयाग द्वारा जल पुलिस एवं डीडीआरएफ टीम को भी खोज एवं बचाव कार्य हेतु मौके पर भेजा गया।
घटनास्थल पर पहुँचकर एसडीआरएफ टीम ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर गदेरे में सघन खोज अभियान चलाया।
संयुक्त प्रयासों के दौरान महिला का शव गदेरे से बरामद कर बाहर निकाला गया तथा आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
मृतका विनीता देवी लगभग 38 वर्ष पति हिम्मत सिंह नेगी निवासी: ग्राम कोटी, जनपद रुद्रप्रयाग।