Headlines

Stray :- जंगल में भटके पांच ट्रैकर्स को एस डी आर एफ ने सुरक्षित निकाला

रुद्रप्रयाग14 जून 2026।

देवरियाताल-चोपता ट्रेक मार्ग पर जंगल के बीच रास्ता भटक जाने से फंसे 05 ट्रैकर्स को एस डी आर एफ, स्थानीय पुलिस एवं डी डी आर एफ के संयुक्त प्रयासों से सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

 आपातकालीन सेवा 112 के माध्यम से एस डी आर एफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि देवरियाताल से चोपता के मध्य ट्रेकिंग के दौरान 05 ट्रैकर्स निर्धारित मार्ग से भटककर घने जंगल क्षेत्र में पहुंच गए हैं।

सूचना प्राप्त होते ही एस डी आर एफ पोस्ट अगस्त्यमुनि से उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह पवार के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

साथ ही स्थानीय पुलिस एवं डी डी आर एफ की टीमों ने भी राहत एवं बचाव अभियान में सहभागिता की।

दुर्गम एवं घने जंगल क्षेत्र में संयुक्त रूप से सघन सर्च अभियान चलाते हुए टीमों ने सभी ट्रैकर्स को खोज निकाला।

रेस्क्यू किए गए ट्रैकर्स में अभिजीत कुमार (गोपालगंज, बिहार), साहिल कुमार, पुरुषोत्तम चौधरी, सचिन कुमार तथा आलोक कुमार शामिल थे।

संयुक्त रेस्क्यू टीम द्वारा सभी ट्रैकर्स को सुरक्षित मार्ग से बाहर लाकर रोड हेड तक पहुंचाया गया तथा उनकी कुशलक्षेम सुनिश्चित करने के उपरांत जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया

ये भी पढ़ें:   Death :-पहाड़ी से गिरे बोल्डरों की चपेट में आई स्कॉर्पियो दो की मौत तीन घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *