रेस्क्यूRescue:-सोनप्रयाग के पास घने जंगल में भटके व्यक्ति को एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू Panchur Varta24 February 202624 February 202601 min रुद्रप्रयाग 24 फरवरी 2026। सोमवार की देर रात्रि थाना सोनप्रयाग से सूचना प्राप्त हुई कि मुनकटिया से लगभग 1.5 किमी आगे जंगल क्षेत्र में एक व्यक्ति रास्ता भटक गया है। इस सूचना पर एसडीआरएफ टीम सोनप्रयाग, उप निरीक्षक संतोष परिहार के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। रात्रि के अंधकार एवं घने जंगल मार्ग की विषम परिस्थितियों के बावजूद टीम द्वारा सघन सर्चिंग अभियान चलाया गया। लगभग 2 किमी अंदर जंगल क्षेत्र में खोजबीन के उपरांत टीम ने संबंधित व्यक्ति को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि वह सोनप्रयाग से आगे की ओर जाते समय गूगल मैप के कारण गलत मार्ग पर चला गया था, जिससे वह जंगल क्षेत्र में भटक गया। एसडीआरएफ टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को सुरक्षित बाहर लाकर अग्रिम आवश्यक कार्यवाही हेतु स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया गया। रेस्क्यू किये गए व्यक्ति राजभवन कौल आयु 62 वर्ष, पुत्र भैया लाल कौल, निवासी बाटोली, गोपदबनास, जनपद सीधी, मध्य प्रदेश। ये भी पढ़ें: Dead Body:-एक आदमी जो ट्रक और बैरीकेड के बीच फंसा हुए का शव एसडीआरएफ ने बरामद किया Post navigation Previous: Death :- गहरी खाई में गिरी गाड़ी चालक की मौतNext: Blood Donation🩸:-जॉली ग्रान्ट में गम्भीर हालत में भर्ती महिला की मदद के लिए जवान ने अपना रोजा तोड़ किया रक्तदान Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ
Death 😢 :- पिथौरागढ़ में गहरी खाई में गिरी महिंद्रा एसयूवी पति पत्नी की मौत Panchur Varta23 February 202623 February 2026 0
Dead Body:-एक आदमी जो ट्रक और बैरीकेड के बीच फंसा हुए का शव एसडीआरएफ ने बरामद किया Panchur Varta23 February 2026 0
Death :- तोताघाटी में हुए भूस्खलन की चपेट में आया ट्रक, ड्राइवर की मौत Panchur Varta23 February 202623 February 2026 0