Headlines

Attempt:-पैट्रोल पम्प पर आग लगाने की कोशिश करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 देहरादून 24 फरवरी 2026।

  कोतवाली पटेलनगर में शिकायतकर्ता राजेश अग्रवाल पुत्र स्व राधेश्याम अग्रवाल ने 18 फरवरी को एक लिखित तहरीर दी कि,

शिमला बाईपास रोड स्थित उनके राजेश फ्यूल पैट्रोल पम्प में 17 फरवरी को डम्फर सवार 03 व्यक्तियों द्वारा अपने वाहन में डीजल डलवाया गया,

इस दौरान पैसों के भुगतान को लेकर उनका पेट्रोल पंप कर्मियों से विवाद हो गया,

तथा मोटर साईकिल संख्या: यू0के0-07-बीजे-0090 से आये उनके परिचित द्वारा पैट्रोल पम्प पर आकर पैट्रोल पम्प पर आग लगाने की कोशिश करते हुए।

पेट्रोल पंप कर्मियों को जान से मारने की धमकी दी गई। तहरीर के आधार पर कोतावली पटेलनगर पर मु0अ0सं0-146/2026 धारा 327(2) /62 / 351 (20) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

अभियोग पंजीकृत होने पर कोतवाल ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी को पुलिस टीम बनाई।

पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी एकत्रित की गयी,

साथ ही जांच पड़ताल करते हुए पुलिस टीम को घटना में शामिल एक अभियुक्त अनस पुत्र अकरम को 22 फरवरी में मोहिनी रोड रिस्पना नदी के पास से चैकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया।

प्रकरण में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।  गिरफ्तार अभियुक्त अनस पुत्र अकरम निवासी परवल गाँव, देहरादून, उम्र- 21 वर्ष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *