Headlines

Death :- गहरी खाई में गिरी गाड़ी चालक की मौत

चंपावत 24 फरवरी 2026।

एसडीआरएफ टीम को जिला नियंत्रण कक्ष, चंपावत से सूचना प्राप्त हुई कि पातल (पातालगांव), चलती चौकी क्षेत्र  चंपावत में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया है।

इस सूचना पर एसडीआरएफ पोस्ट चंपावत से उप निरीक्षक बहादुर सिंह बजेठा के नेतृत्व में तथा पोस्ट टनकपुर से उप निरीक्षक नरेंद्र राणा के नेतृत्व में टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुईं।

घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ टीमों द्वारा संयुक्त रूप से खाई में उतरकर रेस्क्यू अभियान प्रारंभ किया गया।

कड़ी मशक्कत के उपरांत युवक तक पहुंच बनाकर उसे सावधानीपूर्वक खाई से बाहर निकाला गया।

चिकित्सकीय परीक्षण में युवक हेमेश सिंह कुंवर 24 वर्ष को मृत घोषित किया गया।

हेमेश के शव को आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

ये भी पढ़ें:   Death:- अल्मोड़ा में खाई में गिरा ट्रैक्टर-ट्रॉली दो की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *