Headlines

Rescue:-सोनप्रयाग के पास घने जंगल में भटके व्यक्ति को एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग 24 फरवरी 2026।

सोमवार की देर रात्रि थाना सोनप्रयाग से सूचना प्राप्त हुई कि मुनकटिया से लगभग 1.5 किमी आगे जंगल क्षेत्र में एक व्यक्ति रास्ता भटक गया है।

इस सूचना पर एसडीआरएफ टीम सोनप्रयाग, उप निरीक्षक संतोष परिहार के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

रात्रि के अंधकार एवं घने जंगल मार्ग की विषम परिस्थितियों के बावजूद टीम द्वारा सघन सर्चिंग अभियान चलाया गया।

लगभग 2 किमी अंदर जंगल क्षेत्र में खोजबीन के उपरांत टीम ने संबंधित व्यक्ति को सकुशल बरामद कर लिया।

पूछताछ में ज्ञात हुआ कि वह सोनप्रयाग से आगे की ओर जाते समय गूगल मैप के कारण गलत मार्ग पर चला गया था, जिससे वह जंगल क्षेत्र में भटक गया।

एसडीआरएफ टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को सुरक्षित बाहर लाकर अग्रिम आवश्यक कार्यवाही हेतु स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया गया।

रेस्क्यू किये गए व्यक्ति राजभवन कौल आयु 62 वर्ष, पुत्र भैया लाल कौल, निवासी बाटोली, गोपदबनास, जनपद सीधी, मध्य प्रदेश।

ये भी पढ़ें:   Lightning 🌩️:- तुंगनाथ-चंद्रशिला क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत तीन घायल 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *