Headlines

Injured:- बाडी छेना में खाई में गिरी कार सात व्यक्ति घायल 

अल्मोड़ा- सुबह डीसीआर अल्मोड़ा ने एसडीआरएफ टीम को सूचना दी की बाडी छेना क्षेत्र में एक का (UP 16 EK 2368) खाई में गिर गया है,जिसमे रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

इस सूचना पर पोस्ट सरियापानी से एसडीआरएफ टीम निरीक्षक  राजेश जोशी के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई ।

अर्टिगा कार बरेली से जागेश्वर जा रहा थी,जो अचानक अनियंत्रित होकर 65 मी0 गहरी खाई में गिर गई। इस कार में 07 लोग सवार थे जिसमें से 02 व्यक्ति स्वयं रोड हैड तक आ गए थे।

एसडीआरएफ टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर कार में सवार अन्य व्यक्तियों को स्ट्रैचर के माध्यम से मुख्य सड़क तक लाया गया।

ये भी पढ़ें:   Death :- मीनस के पास हिमाचल नंबर की बोलेरो नदी में गिरी ड्राइवर की मौत

इनमें से तीन  व्यक्तियों को हल्की छोटे आयी थी तथा चार व्यक्ति गंभीर घायल थे।चारों घायल व्यक्तियों को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु अल्मोड़ा अस्पताल भेजा गया।

घायल-अमर शर्मा पुत्र अमरनाथ उम्र 52 वर्ष निवासी बरेली।-सुरेश शर्मा पुत्र मोहनलाल उम्र 35 वर्ष निवासी नोएडा।

दीपक शर्मा पुत्र यतेन्द्र शर्मा उम्र 28 वर्ष निवासी नोएडा।प्रदीप शर्मा पुत्र ध्रुवेन्द्र शर्मा उम्र 35 वर्ष निवासी नोएडा।

अंकित पुत्र अमरनाथ उम्र 35 वर्ष निवासी बरेली।आशु शर्मा पुत्र अमरनाथ उम्र 32 वर्ष निवासी बरेली।सुनील शर्मा पुत्र मोहनलाल निवासी वाराणसी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *