Headlines

Soldering :- गुमशदा नाबालिक युवती को पुलिस ने किया परिजनों के सुपुर्द

देहरादून – उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मिलाप अभियान के अंतर्गत पुलिस अपने-अपने थाना क्षेत्र में गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश को व्यापक स्तर पर अभियान चलाते हुए उन्हें यथाशीघ्र ढूंढ जा रहा है।।

एक महिला निवासी चालंग गांव सहस्त्रधारा रोड देहरादून द्वारा थाना राजपुर पर आकर लिखित तहरीर दी कि उनकी नाबालिक पुत्री घर से नाराज होकर बिना बताए कहीं चली गई है। तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पुलिस द्वारा युवती की सकुशल बरामदगी हेतु टीम गठित की गई।

गठित टीम द्वारा युवती की सकुशल बरामदगी हेतु लगातार सुरागरसी पतारसी करते हुए तथा मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। साथ ही इलेक्ट्रानिक सर्विलांस के माध्यम से भी युवती के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।

ये भी पढ़ें:   workers :- टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा

पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप  मोबाइल सर्विलांस तथा मुखबिर से प्राप्त विश्वसनीय सूचना की सहायता से उक्त गुमशुदा युवती को जनपद सरसावा बिहार से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

पूछताछ में युवती द्वारा बताया गया कि वो अपने घर वालों से किसी बात से नाराज होकर घर से चली गयी थी। युवती द्वारा अपने साथ किसी भी अपराधिक घटना के घटित होने से इंकार किया गया।

पिछले 01 महीने से लापता युवती के सकुशल वापस मिलने पर युवती के परिजनों द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यशैली की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

ये भी पढ़ें:   Search :- लापता दोनों लोगों की तलाश में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, पुलिस एवं जिला प्रशासन की टीमें युद्धस्तर पर कर रही है सघन सर्च

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *